अक्टूबर 23, 2026 2:53 अपराह्न

printer

एशियाई पैरा गेम्स में भारतीय पैरा निशानेबाज़ मोना अग्रवाल ने स्‍वर्ण पदक जीतकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया

एशियाई पैरा गेम्स में भारतीय पैरा निशानेबाज़ मोना अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्‍वर्ण पदक जीतकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने महिलाओं की पचास मीटर राइफ़ल-3 पोज़ीशन एस-एच-वन स्पर्धा में यह कामयाबी हासिल की। आइची प्रीफ़ेक्चर जनरल शूटिंग गैलरी में मोना ने 357.5 अंक का स्कोर बनाया। इन खेलों में यह उनका दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले मोना ने महिलाओं की दस मीटर एयर राइफ़ल स्टैंडिंग एस-एच-वन स्पर्धा में 250.0 अंक के साथ गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए स्‍वर्ण पदक जीता था। इसी स्पर्धा में भारत की ही लेखरा ने 249.6 अंक के साथ रजत पदक जीता था।