अक्टूबर 22, 2026 2:39 अपराह्न

printer

एशियाई पैरा खेलों में भारत के पैरा तीरंदाज शीतल देवी और तोमन कुमार ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्‍पर्धा में स्वर्ण पदक जीता

जापान एशियाई पैरा खेलों में भारत की शीतल देवी और तोमान कुमार ने आज तीरंदाजी की कंपाउंड मिक्‍स्‍ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल में इंडोनेशिया की टीम को 151-148 से हराया।

इन खेलों में तीरंदाजी में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। शीतल देवी ने इस स्पर्धा में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले उन्होंने 2023 के हांगचोओ खेलों में राकेश कुमार के साथ स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले शीतल ने पायल नाग के साथ महिलाओं की कंपाउंड डबल्‍स स्पर्धा में रजत पदक भी जीता था।

इससे पहले, सुवर्णा राज ने महिलाओं के एफ-54 डिस्कस थ्रो स्‍पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। पैरा-तीरंदाजी में स्वाति चौधरी ने महिलाओं की व्यक्तिगत डब्ल्यू-वन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इस श्रेणी में यह भारत का पहला पदक है।

भाविना पटेल और शुभम वाधवा ने मिक्‍स्‍ड डबल्‍स एक्सडी-7 टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। सेमीफाइनल में उन्हें दक्षिण कोरिया के जांग येओंगजिन और ली मिग्यू से हार का सामना करना पड़ा।

भारत ने पैरा बैडमिंटन में भी कई कांस्य पदक जीते। मनीषा रामदास और प्रमोद भगत ने मिक्‍स्‍ड डबल्‍स में कांस्य पदक हासिल किया। संजना कुमारी ने महिलाओं की सिंगल्‍स एसएल-3 स्पर्धा में, जबकि सुहास यतिराज और अभिजीत सखूजा ने पुरुषों की सिंगल्‍स एसएल-4 स्पर्धा में कांस्य पदक जीते। कृष्णा नागर और नित्या श्री ने भी मिक्‍स्‍ड डबल्‍स एसएच-6 स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।