बीजिंग में मानुष शाह और दिया चितले ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए डब्ल्यूटीटी ग्रैंड स्मैश टेबल टेनिस के सेमीफाइनल में जगह बनाई। मानुस और दिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय मिक्स्ड डबल्स जोड़ी बन गई हैं। क्वार्टर फाइनल में कल उन्होंने रोमानिया के एडुआर्ड इओनेस्कु और बर्नाडेट स्ज़ोक्स को हराया।
हालांकि, मानव ठक्कर पुरुष सिंगल्स में और दिया चितले और यशस्विनी घोरपड़े महिला डबल्स में अपने अपने मुकाबले हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए।