भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस त्रिशूल भूमध्य सागर में अपनी तैनाती के दौरान ग्रीस के सौदा बे पहुंचा है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस यात्रा के दौरान जहाज के चालक दल के सदस्य भारतीय नौसेना और ग्रीस की नौसेना के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत करने के लिए विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। इनमें ग्रीस की नौसेना और एथेंस स्थित भारतीय दूतावास के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत, पेशेवर चर्चा, एक-दूसरे के जहाजों का दौरा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान शामिल हैं।
इसके अलावा, नौसेना सहायता केंद्र सौदा बे और नाटो के समुद्री अवरोधन अभियान प्रशिक्षण केंद्र की सुविधाओं से भी परिचित कराया जाएगा। इस दौरान आईएनएस त्रिशूल आम लोगों के लिए भी खुला रहेगा।