मई 28, 2026 10:18 पूर्वाह्न

printer

दो दशक सऊदी अरब के जेल में कैद भारतीय नागरिक अब्दुल रहीम रिहा

भारतीय नागरिक अब्दुल रहीम सऊदी अरब के जेल से रिहा होने के बाद आखिरकार केरल में अपने घर लौट रहे हैं। रहीम सऊदी अरब की जेल में लगभग दो दशक तक कैद थे।

कोझिकोड जिले के रामनट्टुकरा के मूल निवासी रहीम आज सुबह सऊदी अरब से भारत के लिए रवाना हुए। भारतीय दूतावास ने बताया कि रहीम को मृत्युदंड की सजा़ दी गई थी, लेकिन बाद में सऊदी कानून के तहत 20 साल की जेल की सजा काटने के बाद क्षमादान देकर रिहा कर दिया गया।

रहीम को एक 15 वर्षीय विकलांग लड़के की मौत के संबंध में दोषी ठहराया गया था। भारतीय समुदाय ने बड़े पैमाने पर क्राउडफंडिंग अभियान ने रहीम को मृत्युदंड से राहत दिलाने के लिए लगभग डेढ़ करोड़ सऊदी रियाल मृत्‍यु के मुआवजे के रूप में जुटाने में मदद की।