अगस्त 17, 2026 11:58 पूर्वाह्न

printer

नीदरलैंड्स में अपने दूसरे मैच में इंग्लैंड का सामना करेगी भारतीय पुरुष हॉकी टीम

पुरुष हॉकी में, भारतीय टीम आज नीदरलैंड्स में अपने दूसरे मैच में इंग्लैंड का सामना करेगी। आज का मुकाबला पूल डी में शीर्ष स्थान हासिल करने वाली टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। भारत ने वेल्स पर 3-1 की जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की, वहीं इंग्लैंड ने भी पाकिस्तान को 4-1 से हराकर मजबूत शुरुआत की थी।

वेल्स के खिलाफ भारत के तीनों गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए ही आए थे। संजय के पहले गोल के बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए, जिससे भारत को तीन महत्वपूर्ण अंक मिले।