अगस्त 10, 2026 9:34 अपराह्न

printer

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान से पहली मुलाकात को महत्वपूर्ण बताया

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने आज प्रधानमंत्री तारिक रहमान के साथ पहली मुलाकात को महत्‍वपूर्ण बताया और कहा कि दोनों देश न केवल सीमा साझा करते हैं बल्कि सपनों को भी साझा करते हैं। श्री त्रिवेदी ने आज ढाका में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री रहमान और गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें कीं। भारतीय उच्चायोग ने कहा कि चर्चा विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने पर केंद्रित थी। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए श्री त्रिवेदी ने कहा कि भारत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री रहमान रहमान के बीच होने वाली बैठक का इंतजार कर रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला