वियतनाम के दा नांग में आयोजित अंडर 17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय महिला पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदकों सहित कुल 10 पदक जीते। 43 किलोग्राम वर्ग में दीक्षा और 73 किलोग्राम वर्ग में गरिमा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। निकिता ने 49 किलोग्राम, अंतरा ने 65 किलोग्राम और तानिया ने 69 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीते। 40 किलोग्राम वर्ग में पलक, 46 किलोग्राम वर्ग में अनामिका, 53 किलोग्राम वर्ग में अक्षरा, 57 किलोग्राम वर्ग में साक्षी और 61 किलोग्राम वर्ग में मान्या ने कांस्य पदक हासिल किए।
इससे पहले, अंडर 23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष फ्रीस्टाइल कुश्ती टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त प्राप्त किया।
कांस्य पदक जीतने वालों में 40 किलोग्राम वर्ग में पलक, 46 किलोग्राम वर्ग में अनामिका, 53 किलोग्राम वर्ग में अक्षरा, 57 किलोग्राम वर्ग में साक्षी और 61 किलोग्राम वर्ग में मान्या शामिल हैं।
उधर, अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की पुरुष फ्रीस्टाइल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ टीम का खिताब जीता। फ्रीस्टाइल में भारत ने किर्गिस्तान और कजाकिस्तान की टीमों को हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया।