अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने बताया है कि कैप्टन स्मित मच्छार के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है और वे स्वस्थ हो रहे हैं। दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह उनके परिवार, डॉक्टरों और स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में है और हर संभव सहायता उपलब्ध करा रहा है। दूतावास ने कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कैप्टन के लिए प्रार्थना कर रहे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
News On AIR | अक्टूबर 6, 2026 8:49 अपराह्न
अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने कहा- कैप्टन स्मित मच्छार के स्वास्थ्य में लगातार सुधार