जून 3, 2026 4:51 अपराह्न

printer

श्रीलंका में भारतीय कंपनियों को महत्वपूर्ण अनुबंध मिले, दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग हुआ और मजबूत

श्रीलंका में भारतीय कंपनियों को महत्वपूर्ण अनुबंध प्राप्त हुए हैं, इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग और मजबूत हो रहा है।

भारतीय ऑयल कॉर्पोरेशन की श्रीलंका स्थित कंपनी लंका आई ओ सी को सपुगास्कंदा पावर स्टेशन के लिए वर्ष 2026-27 में 3 लाख 16 हजार लीटर लुब्रिकेटिंग ऑयल की सप्लाई का ठेका मिला है। इस ठेके की कीमत लगभग 39 करोड़ श्रीलंकाई रुपये है।  

वहीं, भारत की आरएस इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को श्रीलंका के मुल्लिकुलम विंड पावर ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट का एक हिस्सा बनाने का ठेका मिला है। इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 50 करोड़ रुपये है। इसके तहत बिजली के ट्रांसमिशन के लिए सबस्टेशन और 220 केवी केबल से जुड़ा काम किया जाएगा।

ये दोनों ठेके दिखाते हैं कि भारतीय कंपनियां श्रीलंका के बिजली, ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में तेजी से अपनी भागीदारी बढ़ा रही हैं।