प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारतीय पनीर ने विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। भारतीय पनीर ने 2026 ब्राज़ील पनीर प्रतियोगिता में शानदार शुरुआत की है। यह पनीर और डेयरी उत्पादों की एक जीवंत अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि चार भारतीय उत्पादों ने पदक जीते हैं, जिनमें एक सुपर स्वर्ण, दो स्वर्ण और एक रजत पदक शामिल हैं।
News On AIR | अप्रैल 22, 2026 10:00 अपराह्न
ब्राज़ील पनीर प्रतियोगिता में भारतीय पनीर का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी की प्रशंसा