जुलाई 27, 2026 9:07 अपराह्न | Indian astronomers

printer

भारतीय खगोलविदों ने निर्माण की प्रक्रिया में दुर्लभ ब्लू स्ट्रैगलर तारे की खोज की

भारतीय खगोलविदों ने अपने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ मिलकर निर्माण की प्रक्रिया में एक दुर्लभ ब्लू स्ट्रैगलर तारा – बी.एस.एस खोजा है। इससे तारों के निर्माण की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष प्रमाण मिला है।

    बी.एस.एस तारा समूहों में पाए जाने वाले तारों का एक विशेष वर्ग हैं, जो अपने समकक्षों की तुलना में अधिक गर्म, चमकीले और अधिक द्रव्यमान वाले दिखाई देते हैं। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि खगोलविद लंबे समय से इनकी उत्पत्ति और विकास को समझने का प्रयास कर रहे हैं। मंत्रालय ने कहा कि स्वीकृत व्याख्या है कि ये तारे किसी साथी तारे से या तारकीय विलय के माध्यम से द्रव्यमान प्राप्त करते हैं, जिससे वे प्रभावी रूप से पुनर्जीवित हो जाते हैं। ऐसी निर्माण प्रक्रियाओं के प्रत्यक्ष अवलोकन संबंधी प्रमाण अत्यंत दुर्लभ हैं।