जून 29, 2026 6:39 अपराह्न

printer

वेनेजुएला के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में भारतीय सेना का फील्ड अस्पताल शुरू

वेनेजुएला के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में ऑपरेशन अमिस्ताद के अन्‍तर्गत तैनात भारतीय सेना का एक फील्ड अस्पताल पूरी तरह से चालू हो गया है। यह वेनेजुएला के लोगों को 24 घंटे मुफ्त चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है।

वेनेजुएला के भारतीय दूतावास ने बताया है कि अनुभवी डॉक्टरों की एक भारतीय चिकित्सा टीम ने काराकास के अंतर्राष्ट्रीय ला रिनकोनाडा रेसट्रैक में एक शिविर स्थापित किया है। दूतावास ने कहा कि चिकित्सा शिविर अब पूरी तरह से चालू है और सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि वेनेजुएला में ऑपरेशन अमिस्ताद जारी है। उन्होंने कहा कि सेना भूकंप से प्रभावित लोगों की मदद कर रही है। बुधवार को वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप आए। इनमें मरने वालों की संख्या बढ़कर 1 हजार 450 हो गई है, हजारों लोग घायल हुए हैं और कई लापता हैं।

भारत द्वारा वेनेजुएला को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन अमिस्ताद के अंतर्गत भारतीय वायु सेना के दो विमानों ने 66 टन राहत सामग्री पहुंचाई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला