नवम्बर 1, 2026 9:30 अपराह्न

printer

भारतीय सेना के जवान बितेन सिंह ने आयरनमैन 70.3 गोवा, इंडिया 2026 ट्रायथलॉन प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग का खिताब जीता

भारतीय सेना के जवान बितेन सिंह ने आयरनमैन 70.3 गोवा, इंडिया 2026 ट्रायथलॉन प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग का खिताब जीत लिया है। उन्होंने चार घंटे, 24 मिनट और 29 सेकंड में प्रतियोगिता पूरी कर नया कोर्स रिकॉर्ड भी बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड उज्बेकिस्तान के कॉन्स्टेंटिन बेलौसोव के नाम था, जिन्होंने 2025 में चार घंटे, 25 मिनट और 47 सेकंड का समय लिया था।
 
आयरनमैन 70.3 एक अंतरराष्ट्रीय ट्रायथलॉन प्रतियोगिता है। इसमें दो किलोमीटर तैराकी, 90 किलोमीटर साइकिलिंग और 21 किलोमीटर दौड़ शामिल है। यह प्रतियोगिता आज गोवा के मीरामार बीच पर आयोजित की गई। इसके छठे संस्करण में 30 से अधिक देशों के दो हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
 
महिला वर्ग में मरीना श्ल्याख्तिना ने पांच घंटे, 30 मिनट और 29 सेकंड में प्रतियोगिता पूरी कर खिताब जीता। सबीना इस्काकोवा दूसरे और मेलानी वेंड्ट तीसरे स्थान पर रहीं। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला