भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस- आईटीबीपी ने पूर्वी लद्दाख के चुशुल में एक समन्वय सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें सीमा प्रबंधन और आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इस सम्मेलन में सीमा प्रबंधन को सुदृढ करने और देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए दोनों बलों के बीच संयुक्त कार्यप्रणाली, समन्वय और सहयोग पर बल दिया गया। लद्दाख में सैन्य अभियानों के लिए जिम्मेदार सेना की ‘फायर एंड फ्यूरी कोर’ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। इस बातचीत ने सीमा से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने और क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए भारतीय सेना और आईटीबीपी की मिलकर आपसी सहयोग की प्रतिबद्धता को दोहराया।
News On AIR | अक्टूबर 21, 2026 2:03 अपराह्न
भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने पूर्वी लद्दाख के चुशुल में समन्वय सम्मेलन आयोजित किया