नवम्बर 10, 2026 8:21 अपराह्न

printer

जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत का श्रमिक जनसंख्या अनुपात बढ़कर 52.7 प्रतिशत हुआ

वर्तमान वित्त वर्ष की जुलाई से सितंबर तिमाही में वार्षिक आधार पर भारत का समग्र श्रमिक जनसंख्या अनुपात- डब्ल्यूपीआर आधा प्रतिशत बढ़कर 52.7 प्रतिशत हो गया है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण त्रैमासिक बुलेटिन के अनुसार क्रमिक आधार पर दूसरी तिमाही के दौरान डब्ल्यूपीआर में एक प्रतिशत की वृद्धि हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में डब्ल्यूपीआर पिछली तिमाही के 54.2 प्रतिशत से बढ़कर 55.6 प्रतिशत हो गया। शहरी क्षेत्रों में दूसरी तिमाही के दौरान डब्ल्यूपीआर बढ़कर 46.9 प्रतिशत हो गया। पुरुषों में डब्ल्यूपीआर पिछली तिमाही के 73 प्रतिशत से बढ़कर 73.4 प्रतिशत हो गया। वहीं, महिला डब्ल्यूपीआर इसी अवधि में 31.3 प्रतिशत से उल्लेखनीय रूप से बढ़कर 32.8 प्रतिशत हो गया।