जापान एशियाई खेलों में भारत ने आज तीरंदाजी में तीन और निशानेबाजी में एक स्वर्ण सहित कुल चार स्वर्ण पदक जीत लिए हैं।
तीरंदाजी में साहिल जाधव, कुशल दलाल और गणेश मणिरत्नम की पुरुष कंपाउंड टीम ने फाइनल में चीन को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
साहिल जाधव और चिकिता तनिपार्थी की मिक्स्ड कंपाउंड टीम ने भी फाइनल में शूट-ऑफ में कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। इस जीत के साथ भारत ने 2028 ओलंपिक के लिए कोटा भी हासिल कर लिया है।
उधर, ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता तनिपार्थी और प्रथिका प्रदीप की महिला कंपाउंड टीम ने स्वर्ण पदक जीता। टीम ने फाइनल में चीन को हराया। भारत ने 2023 हांगचाऊ एशियाई खेलों में भी महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था।.
निशानेबाजी में नीरू ढांडा और काइनन चेनाई की भारतीय जोड़ी ने ट्रैप मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा।
मुक्केबाजी में महिलाओं के 60 किलोग्राम भार वर्ग में प्रिया घांघस और कपिल पोखरिया ने पुरूषों के 90 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीते।
पदक तालिका में भारत 10 स्वर्ण, 21 रजत और 28 कांस्य सहित कुल 59 पदकों के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गया है।