नवम्बर 4, 2026 6:12 पूर्वाह्न

printer

भारत ने विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते

भारत ने दोहा में विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में आज एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीत लिए हैं। सौरभ चौधरी, रविंदर सिंह और अमनप्रीत सिंह ने पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। रविंदर सिंह ने पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और शम्भावी क्षीरसागर की तिकडी ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्‍पर्धा में रजत पदक जीता। इसके साथ ही एलावेनिल वलारिवन ने व्‍यक्तिगत वर्ग के फाइनल में भी जगह बना ली हैं। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला