अप्रैल 25, 2026 10:11 अपराह्न

printer

काहिरा में जूनियर निशानेबाजी विश्व कप के 7वें दिन भारत ने जीता एक स्वर्ण और एक कांस्य

मिस्र के काहिरा में जूनियर निशानेबाजी विश्व कप के 7वें दिन भी भारतीय निशानेबाजों ने एक स्‍वर्ण और एक कांस्‍य पदक जीतकर अपना दबदबा कायम रखा है। 10 मीटर एयर पिस्‍टल मिक्‍स्‍ड टीम स्‍पर्धा में वंशिका चौधरी और चिराग शर्मा ने स्‍वर्ण पदक जीता। वहीं, मोहिनी सिंह और हिमांशु राणा ने कांस्‍य पदक जीता। भारत पांच स्‍वर्ण, पांच रजत और चार कांस्‍य पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है।