चीन के शांगयु में आयोजित एशियन रिले चैंपियनशिप में भारत ने शानदार प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में टीम ने महिलाओं की 4×100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले, भारत ने 4×400 मीटर मिक्स्ड रिले में रजत और 4×100 मीटर मिक्स्ड रिले में कांस्य पदक हासिल किया था।
इससे पहले, 4×400 मीटर मिक्स्ड रिले में भारत दूसरे और कजाकिस्तान तीसरे स्थान पर रही। भारत ने 4×100 मीटर मिक्स्ड रिले में भी कांस्य पदक जीता। थाईलैंड ने स्वर्ण, जबकि चीन ने रजत पदक जीता।