जापान एशियाई खेलों में आज भारत ने 2 स्वर्ण सहित 8 पदक अपने नाम किये। महिला चार गुणा चार सौ रिले टीम स्पर्धा में भारत ने स्वर्ण पदक जीता। इसी स्पर्धा के पुरूष टीम ने कांस्य पदक जीता। वहीं चार गुणा एक सौ मिक्स्ड रिले स्पर्धा में भारत ने कांस्य पदक हासिल किया।
उधर, नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप निशानेबाजी स्पर्धा में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता। महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में भी नीरू ढांडा, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर ने रजत पदक हासिल किये।
मुक्केबाजी में नरेंद्र बरवाल ने 90 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। परवीन हुड्डा ने महिलाओं के 65 किलोग्राम और अंकुश पंघाल ने पुरूषों के 80 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
भारत 6 स्वर्ण, 21 रजत, 26 कांस्य सहित 53 पदकों के साथ 10वें स्थान पर है।