सितम्बर 21, 2026 12:15 अपराह्न

printer

एशियन गेम्स 2026: भारत ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता, राष्ट्रपति मुर्मु ने दी बधाई

जापान एशियाई खेलों में, भारत ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में दो पदक जीते। हिमांशु ढिल्लों ने 252.4 अंक के साथ रजत और रुद्रांक्ष पाटिल ने 230.9 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

इससे पहले, भारत ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भी रजत पदक जीता था। हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्रांक्ष पाटिल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि चीन ने स्‍वर्ण पदक जीता।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रूद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल, पार्थ राकेश माने और हिमांशु ढिल्लों को एशियाई खेलों में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने देश को गौरवान्वित किया है।

केंद्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक हासिल करने पर भी खिलाड़ियों को बधाई दी है।

एलावेनिल वलारिवन, विदार्सा विनोद और सोनम मस्कर की तिकड़ी ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। एलावेनिल जापान की हिनाता ताइची के बाद दूसरे स्थान पर रहीं।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। स्वर्ण पदक के लिए भारतीय टीम का मुकाबला कल श्रीलंका से होगा।