अगस्त 27, 2026 9:17 अपराह्न

printer

सीईपीए की समीक्षा के दौरान जापान में बासमती चावल के लिए अधिक बाजार पहुंच की मांग करेगा: केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत, व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते-  सीईपीए की समीक्षा के दौरान जापान में बासमती चावल के लिए अधिक बाजार पहुंच की मांग करेगा। साथ ही  खाद्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ाने की संभावनाएं भी तलाश की जाएंगी।

जापान के ओसाका में निवेशक और कारोबारी रोड शो में श्री गोयल ने जापान को बासमती चावल के बढ़ते निर्यात को लेकर उद्योग जगत की चिंताओं पर कहा कि जापान में चावल एक संवेदनशील क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि भारत, सीईपीए की समीक्षा के दौरान जापान सरकार के साथ खाद्य क्षेत्र में अधिक सहयोग और बाजार पहुंच के मुद्दे पर बातचीत करेगा। श्री गोयल ने कहा कि जापान के कड़े गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने पर भारतीय निर्यातकों के लिए प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं।

वाणिज्य मंत्री ने भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि, निवेश आधारित सुधारों और जापानी कारोबारियों के लिए बढ़ते अवसरों पर भी बल दिया। उन्होंने जापान के साथ आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने तथा साझा विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने वाली साझेदारियां बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला