उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने ऑपरेशन सिंदूर को एक निर्णायक क्षण बताया, जब भारत ने शांति, एकता और संप्रभुता को भंग करने की कोशिश कर रहे आतंकी संगठनों और आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देशों को दृढ़ता से जवाब दिया। ऑपरेशन सिंदूर की एक वर्षगांठ के अवसर पर, उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हमारे सशस्त्र बलों के अटूट साहस और शौर्य ने यह सुनिश्चित किया कि आतंकी नेटवर्क को प्रभावी ढंग से निशाना बनाया जाए और उनका सफाया किया जाए।
उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों का बलिदान और प्रतिबद्धता हर नागरिक के लिए गर्व का स्रोत है। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कहा कि भारत पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले को कभी नहीं भूलेगा और आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाते हुए, आतंकवाद और आतंकवाद को प्रायोजित करने के हर रूप से लड़ने के अपने संकल्प पर अडिग है।