भारत कल नई दिल्ली में हिंद महासागर रिम एसोसिएशन-आईओआरए की 25वीं मंत्रिपरिषद बैठक की मेजबानी करेगा। इससे पहले, यमन के विदेश उपमंत्री औसन अब्दुल्ला अल-औद ने आज नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय में सचिव श्रीप्रिया रंगनाथन से मुलाकात की। यह बैठक आईओआरए की मंत्रिपरिषद बैठक से अलग हुई। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारत और यमन के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और आपसी सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों ने क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
News On AIR | नवम्बर 26, 2026 10:00 अपराह्न
भारत कल नई दिल्ली में हिंद महासागर रिम एसोसिएशन-आईओआरए की 25वीं मंत्रिपरिषद बैठक की मेजबानी करेगा