वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार, वर्ष 2025 में भारत ने 1 लाख 43 हजार से अधिक पेटेंट दाखिल किए। यह वर्ष 2024 की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है। श्री गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 69 प्रतिशत से अधिक पेटेंट देश में दाखिल किए गए।
इनमें तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र के नवप्रवर्तकों का सर्वाधिक योगदान रहा। उन्होंने कहा कि भारत पेटेंट दाखिल करने में विश्व का छठा सबसे बड़ा देश है। यह इस बात का संकेत है कि ‘मेड इन इंडिया’ का आधार ‘इन्वेंटेड इन इंडिया’ ही है।