अक्टूबर 6, 2026 2:24 अपराह्न

printer

फीफा अंतरराष्ट्रीय मैत्री फुटबॉल मैच में भारत का सामना उरुग्वे से स्टेडियम

फीफा अंतरराष्ट्रीय मैत्री फुटबॉल मैच में भारत का सामना आज उरुग्वे से होगा। मुकाबला साल्ट लेक के युवा भारती स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने इससे पहले पनामा के साथ एक-एक गोल से ड्रॉ खेला था, जबकि शनिवार को ब्राजील से चार-शून्य से हार का सामना करना पड़ा था। पिछले मैच की गलतियों से सीख लेते हुए भारतीय टीम आज दो बार की विश्व चैंपियन उरुग्वे के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी।

भारतीय कोच खालिद जमील ने कहा कि पिछले मैच में खिलाड़ियों के बीच तालमेल की कमी थी। उन्होंने कहा कि टीम उरुग्वे के खिलाफ मैच के पहले मिनट से ही सतर्क रहेगी। उधर, उरुग्वे के कोच डिएगो फोर्लान ने भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ी विपक्षी टीम पर दबाव बना सकते हैं और उरुग्वे उन्हें हल्के में नहीं ले रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला