सितम्बर 4, 2026 2:12 अपराह्न

printer

ओपन बैडमिंटन में भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का मुकाबला आज शाम क्‍वार्टर फाइनल में डेनमार्क की जोड़ी से होगा

चीन के शेनझेन में चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में आज शाम भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का मुकाबला डेनमार्क के किम एस्ट्रुप और एंडर्स स्कारुप रासमुसेन से होगा। इस मैच के विजेता सेमीफाइनल में पहुंचेंगे। यह मैच भारतीय समयानुसार लगभग शाम चार शुरू होगा।

सात्विक और चिराग ने कल फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव और क्रिस्टो पोपोव को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।

वहीं, पुरुष सिंगल्‍स में क्वार्टर फाइनल में हांगकांग के ली चेक यू से हार के साथ ही किदांबी श्रीकांत की चुनौती समाप्त हो गई।

महिला सिंगल्‍स में भी भारत की चुनौती कल समाप्त हो गई। तन्वी शर्मा को जापान की तोमोका मियाजाकी ने हराया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला