क्रिकेट में भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा शामिल हैं। वहीं, टी-20 सीरीज में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे।
इस सीरीज का पहला वनडे मैच आज दोपहर 2 बजे तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। दूसरा मैच 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में होगा।
टी-20 सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ में होगा। इसके बाद मैच 9 अक्टूबर को रांची, 11 अक्टूबर को इंदौर, 14 अक्टूबर को हैदराबाद और 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में होंगे।