क्रिकेट में, भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच पांचवां और आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच आज शाम बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। पांच मैचों की श्रृंखला फिलहाल दो-दो से बराबर है। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया गया है, जबकि जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत 22-12 से आगे है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।
News On AIR | अक्टूबर 17, 2026 2:19 अपराह्न
भारत-वेस्टइंडीज़ के बीच पांचवां और आखिरी टी-20 मुकाबला आज