अगस्त 14, 2026 1:46 अपराह्न

printer

भारत-वियतनाम संबंध भरोसा आपसी सम्मान और सद्भावना पर आधारित हैं: वियतनाम में भारतीय राजदूत

भारत और वियतनाम प्रगतिशील और दूरदर्शी साझेदार हैं। दोनों देशों ने चुनौतियों को अवसरों में बदलकर, एक-दूसरे से सीखकर और अपनी साझा शक्तियों का लाभ उठाकर मजबूत संबंध स्थापित किए हैं। भारत और वियतनाम के बीच साझेदारी पर जोर देते हुए, वियतनाम में भारतीय राजदूत शेरिंग डब्ल्यू शेरपा ने कहा कि सद्भावना, आपसी सम्मान और विश्वास की मजबूत नींव, पारंपरिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए महत्वपूर्ण बनी रहेगी। वियतनाम में भारतीय राजदूत ने यह बात वियतनाम के अंग्रेजी दैनिक में लिखी, क्योंकि भारत कल 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी कर रहा है।

वियतनाम को भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और महासागर विजन तथा क्षेत्रों में सुरक्षा और पारस्‍परिक विकास तथा समग्र उन्‍नति का एक प्रमुख स्तंभ बताते हुए, श्री शेरपा ने आसियान में भारत की केंद्रीय भूमिका के प्रति वचनबद्धता की पुष्टि की। श्री शेरपा ने कहा कि साझा सभ्यतागत संबंधों, बौद्ध धर्म, इतिहास और संस्कृति पर आधारित भारत-वियतनाम संबंधों का विकास “असाधारण” रहा है।

भारत के जन-केंद्रित विकास दृष्टिकोण और वसुधैव कुटुंबकम की भावना में निहित घरेलू और वैश्विक समृद्धि दोनों में योगदान देने की प्रतिबद्धता का उल्‍लेख किया। श्री शेरपा ने रणनीतिक स्वायत्तता के मार्ग का अनुसरण करते हुए ग्‍लोबल साउथ के देशों की एक आवाज के रूप में देश की भूमिका का भी जिक्र किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला