जुलाई 5, 2026 1:30 अपराह्न

printer

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह संयुक्त राष्ट्र के एआई गर्वनेंस पर वैश्विक संवाद में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह कल से जिनेवा में एआई गर्वनेंस पर संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक संवाद में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ए.आई. गर्वनेंस पर वैश्विक संवाद एक सार्वभौमिक, बहु-हितधारक संयुक्त राष्ट्र मंच है, जिसकी स्थापना महासभा के एक संकल्प के अन्‍तर्गत की गई है। यह भविष्य के समझौते के अन्‍तर्गत सितंबर 2024 में अपनाए गए वैश्विक डिजिटल समझौते के बाद स्थापित किया गया है।
 
मंत्रालय ने कहा कि यह वैश्विक संवाद ए.आई. के अंतरराष्ट्रीय संचालन को आगे बढ़ाने का एक अनूठा अवसर है, जो अंतरराष्ट्रीय, क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और बहु-हितधारक प्रयासों का पूरक है। वैज्ञानिक समझ, पारदर्शिता, जवाबदेही और मजबूत मानवीय निगरानी को बढ़ावा देने वाले स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल के साथ मिलकर, यह संवाद विशेष रूप से विकासशील देशों में क्षमता निर्माण में मदद करेगा, ताकि ए.आई. प्रणालियों को सतत विकास की दिशा में निर्देशित किया जा सके। पिछले वर्ष अगस्त में अपनाई गई कार्य शर्तों और तौर-तरीकों के अनुरूप, सह-अध्यक्षों ने कई हितधारक परामर्श भी आयोजित किए थे, जिनमें इस वर्ष फरवरी में नई दिल्ली में आयोजित एआई प्रभाव सम्‍मेलन के दौरान आयोजित एक व्यक्तिगत परामर्श भी शामिल था।
 
जिनेवा में आयोजित होने वाले दो दिवसीय वैश्विक एआई संवाद में एआई पर स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी, जो ए.आई. की क्षमताओं, उभरते अवसरों और जोखिमों का पहला स्वतंत्र वैज्ञानिक मूल्यांकन प्रदान करती है। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला