जून 27, 2026 7:39 पूर्वाह्न

printer

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, भारत-ब्रिटेन आर्थिक एवं व्यापार समझौते से द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे

वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत-ब्रिटेन व्‍यापक आर्थिक और व्‍यापार समझौते के साथ दोनों देशो के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। कल लंदन में व्यावसायिक पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुखों के साथ संवाद करना उत्साहजनक रहा। उन्होंने व्‍यापक आर्थिक और व्‍यापार समझौते के माध्यम से नए अवसर खुलने के साथ ही, दोनों देशों के व्यवसायियों को सहयोग बढ़ाने, नवाचार को बढ़ावा देने और साझा समृद्धि के लिए निवेश करने को आमंत्रित किया।