जूनियर एशिया कप हॉकी के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष टीम का मुकाबला मलेशिया से होगा। यह मुकाबला चीन के मोकी में भारतीय समयानुसार दोपहर सवा दो बजे शुरू होगा।
पांच बार के विजेता भारत ने पूल-ए के अंतिम मैच में चीनी ताइपे को 15-0 से हराया था। भारत तीन जीत और एक ड्रॉ के साथ 10 अंक लेकर पूल-ए में शीर्ष पर रहा।
वहीं, मलेशिया ने पूल-बी में चीन को एक-शून्य से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया का सामना पाकिस्तान से होगा।