जुलाई 1, 2026 1:20 अपराह्न

printer

भारत ने यूएन में संप्रभु फिलीस्‍तीन की स्थापना के लिए बातचीत से द्विराष्‍ट्र समाधान का समर्थन किया

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि परवथानेनी हरीश ने कहा है कि भारत, संप्रभु फिलीस्‍तीन की स्थापना के लिए बातचीत से द्विराष्‍ट्र समाधान का समर्थन करता है। इसके अंतर्गत एक ऐसे संप्रभु फिलीस्‍तीन की स्‍थापना हो सकेगी जो सुरक्षित और मान्यता प्राप्त सीमाओं के भीतर, इस्राएल के साथ शांति और स्थिरता से रह सकेगा। उन्होंने इस बात का उल्‍लेख किया कि भारत ने फिलीस्‍तीनी लोगों को साढ़े सत्रह करोड़ अमरीकी डॉलर से अधिक की सहायता प्रदान की है। 
 
संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी प्रतिज्ञा सम्मेलन में भारत की ओर से राजदूत हरीश ने कहा कि गजा में स्थिति नाजुक है और भारत, फिलीस्‍तीन लोगों की मानवीय जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि भारत ने पिछले तीन वर्षों में 150 टन सहायता भेजी है।
 
इससे पहले, कल प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेशकियान से टेलीफोन पर बातचीत की। श्री मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने और नौवहन और व्‍यापार की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला