मई 14, 2026 2:37 अपराह्न

printer

भारत ने ओमान के तट पर भारतीय ध्वज वाले जहाज पर हुए हमले को अस्वीकार्य बताया

भारत ने कहा है कि कल ओमान के तट पर भारतीय ध्‍वज वाले जहाज पर हुआ हमला अस्वीकार्य है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान में वाणिज्यिक जहाजों और आम नागरिकों को लगातार निशाना बनाए जाने पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जहाज पर सवार सभी भारतीय चालक दल के सदस्‍य सुरक्षित हैं। भारत ने दोहराया कि वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाना, निर्दोष आम नागरिकों की जान को खतरे में डालना या नौवहन और व्यापारिक गतिविधियों में बाधा डालना अस्वीकार्य है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला