जुलाई 30, 2026 12:35 अपराह्न

printer

विश्‍व स्‍क्‍वॉश जूनियर टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

भारत, विश्‍व स्‍क्‍वॉश जूनियर टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गया है। कनाडा के ओंटेरियो में भारतीय पुरूष टीम ने इंग्‍लैंड को 2-1 से हराया। सेमीफाइनल में भारत का सामना अमरीका से होगा। अमरीका जापान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा है। फ्रांस इतिहास रचते हुए पिछले 26 वर्षों में पहली बार इस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। उधर, भारतीय महिला टीम क्‍वार्टर फाइनल में अमरीका से 1-2 से हार गई।