भारत ने चीन के गुआंगडोंग में विश्व टीम स्नूकर चैंपियनशिप के फ़ाइनल में जगह बना ली है। भारत ने मौजूदा चैंपियन हांगकांग चीन को 3-1 से हराया। भारतीय टीम कल फ़ाइनल में मेज़बान चीन ‘ए’ और कोरिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफ़ाइनल के विजेता के साथ खेलेगी।
डबल्स मुक़ाबले में कुछ संघर्ष के बावजूद, पंकज आडवाणी और आदित्य मेहता ने अच्छा प्रदर्शन किया। टीम सीधे फ़्रेम में जीत हासिल कर सकती थी, लेकिन उसने डबल्स में मिली शुरुआती बढ़त गंवा दी।
इससे पहले भारत ने चीन की दूसरी रिज़र्व टीम ‘बी’ को क्वार्टर फ़ाइनल में 3-2 से हराया। इस जीत में आदित्य मेहता ने निर्णायक फ़्रेम में झोउ जिन्हाओ के ख़िलाफ़ अहम 58 का ब्रेक बनाया।