सितम्बर 7, 2026 8:01 पूर्वाह्न

printer

भारत ने बांग्लादेश को 3-0 से हराकर 20 वर्ष बाद एएफसी अंडर-20 एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया

भारत ने एएफसी अंडर-20 फुटबॉल एशिया कप में प्रवेश कर लिया है। भारत ने ताश्‍कंद में कल अंतिम क्‍वालीफाइंग मुकाबले में बांग्‍लादेश को 3-0 से हराकर बीस वर्षों में पहली बार इस प्रतियोगिता में जगह बनाई। ग्रुप-बी के अंतिम मुकाबले में डैनी मैतई लैसराम ने मैच के मिनट में भारत के लिए गोल किया। इसके बाद विशाल यादव ने 60वें और मोहम्‍मद अरबास ने 79वें मिनट में गोल किया।

भारत ने इससे पहले 2006 एएफसी अंडर-20 खेला था। उज्‍़बेकिस्‍तान ग्रुप-बी में 9 अंक के साथ शीर्ष स्‍थान पर रहा, जबकि भारत छह अंक के साथ दूसरे और सीरिया 3 अंकों के साथ तीसरे स्‍थान पर रहा। ग्रुप में अपने तीनों मुकाबले हारने वाला बांग्‍लादेश चौथे स्‍थान पर रहा।

एएफसी अंडर-20 एशिया कप अगले वर्ष 24 मार्च से 10 अप्रैल तक चीन में खेला जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला