अप्रैल 21, 2026 10:19 पूर्वाह्न

printer

वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय डाक ने 15 हजार 296 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया: संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि भारतीय डाक ने वित्त वर्ष 2025-26 में 15 हजार 296 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया है। यह पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है।
 
नई दिल्ली में आयोजित वार्षिक व्यापार बैठक की अध्यक्षता के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए श्री सिंधिया ने कहा कि यह उपलब्धि विभाग के एक पारंपरिक लागत केंद्र से राजस्व-संचालित और नागरिक-केंद्रित संगठन में परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
 
उन्होंने पार्सल, डाक, डाकघर बचत बैंक, डाक जीवन बीमा और नागरिक-केंद्रित सेवाओं सहित प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में मजबूत वृद्धि पर प्रकाश डाला।
 
श्री सिंधिया ने बताया कि पार्सल सेवाओं में 69 प्रतिशत की वृद्धि, जबकि डाक सेवाओं में 34 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आगे उन्होंने बताया कि नागरिक-केंद्रित सेवाओं में भी 70 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। श्री सिंधिया ने कहा कि 24 घंटे और 48 घंटे की स्पीड पोस्ट तथा 24 घंटे की स्पीड पोस्ट पार्सल जैसी नई प्रीमियम सेवाएं समयबद्ध डिलीवरी की बढ़ती मांग को पूरा कर रही हैं।