मई 14, 2026 7:21 अपराह्न

printer

भारत-फिलीपींस आतंकवाद रोधी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी बैठक मनीला में संपन्न 

भारत-फिलीपींस आतंकवाद रोधी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी बैठक आज मनीला में संपन्न हुई। दो दिन की बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय में आतंकवाद रोधी प्रभाग के संयुक्त सचिव विनोद बहादे और फिलीपींस के विदेश विभाग में एशियाई और प्रशांत मामलों के सहायक सचिव मार्शल लुई एम. अल्फेरेज़ ने की। दोनों पक्षों ने सीमा पार आतंकवाद सहित आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की कड़ी निंदा की।
 
पहलगाम आतंकवादी हमले और लाल किला आतंकी घटना की भी कड़ी निंदा की गई। फिलीपींस ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ अपनी एकजुटता और समर्थन को दोहराया।
 
भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने फिलीपींस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद और धनशोधन रोधी परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की। संयुक्त कार्य समूह की अगली बैठक भारत में होगी।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला