जून 1, 2026 2:26 अपराह्न

printer

भारत-ओमान व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता लागू

भारत-ओमान व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता-सी.ई.पी.ए. आज से लागू हो गया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि ये समझौता दोनों देशों के आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करेगा। एक राष्ट्रीय दैनिक में प्रकाशित लेख में श्री गोयल ने कहा कि यह समझौता नए बाजार खोलेगा, इससे निर्यात में वृद्धि होगी तथा निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा। श्री गोयल ने कहा कि व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते के अंतर्गत भारतीय निर्यातकों को ओमान में 98% उत्‍पाद समूहों पर शुल्क मुक्त बाजार पहुंच मिलेगी।

श्री गोयल ने कहा कि इससे रोजगार बढ़ेंगे और विद्यार्थियों, कामगारों, महिलाओं, किसानों, मछुआरों तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को महत्वपूर्ण रूप से लाभ होगा। भारत और ओमान के बीच विशेष आर्थिक और सांस्‍कृतिक संबंध हैं। ओमान में लगभग सात लाख भारतीय रहते हैं। श्री गोयल ने कहा कि ओमान से हर साल लगभग 2 अरब डॉलर की आगम होती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला