अक्टूबर 30, 2026 1:23 अपराह्न

printer

भारत वैश्विक निवेशकों को स्थिर नीतियां और भरोसेमंद कारोबारी माहौल उपलब्ध कराता है: पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत वैश्विक निवेशकों को स्थिर नीतियां और भरोसेमंद कारोबारी माहौल उपलब्ध कराता है। नई दिल्ली में इन्वेस्ट तेलंगाना ग्लोबल समिट 2026 के उद्घाटन समारोह में श्री गोयल ने कहा कि भारत विकसित देशों के लिए एक विश्वसनीय और पसंदीदा आपूर्तिकर्ता के रूप में उभरा है।

उन्होंने बताया कि भारत ने पिछले साढ़े चार वर्षों में नौ मुक्त व्यापार समझौतों पर बातचीत पूरी कर उन्हें अंतिम रूप दिया है। इससे 38 देशों में भारतीय कारोबारियों के लिए नए अवसर खुले हैं। श्री गोयल ने कहा कि सरकार आठ और द्विपक्षीय व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रही है। इनसे भारत को उन अर्थव्यवस्थाओं के साथ व्यापार के नए अवसर मिल सकते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत आने वाले वर्षों में भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बन सकती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला