अप्रैल 20, 2026 8:37 अपराह्न | NITI Aayog

printer

वैश्विक बदलावों के बीच भारत को निर्यात आधार मजबूत करने की जरूरत: नीति आयोग

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने कहा है कि वैश्विक व्यापार में हो रहे बदलावों के मद्देनजर, भारत के लिए अपने निर्यात आधार में विविधता लाना और प्रमुख क्षेत्रों में घरेलू क्षमताओं को मजबूत करना विकास को बनाए रखने और लचीलेपन को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने नई दिल्ली में ट्रेड वॉच त्रैमासिक रिपोर्ट के सातवें संस्करण को जारी करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि रत्न और आभूषण जैसे क्षेत्रों में, प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए बदलती वैश्विक मांग के अनुरूप ढलना, मूल्यवर्धन बढ़ाना और संरचनात्मक चुनौतियों का समाधान करना महत्वपूर्ण है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में भारत के व्यापार प्रदर्शन में मिश्रित रुझान देखने को मिला, जिसमें माल निर्यात में एक दशमलव छह प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि आयात में सात दशमलव नौ प्रतिशत की तेज गति से वृद्धि हुई।

वहीं, सेवाओं के निर्यात में सात दशमलव आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि सेवाओं के आयात में अपेक्षाकृत मध्यम वृद्धि हुई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला