प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधान सचिव, शक्तिकांत दास ने कहा कि भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनकर उभरा है। भारत और उभरती आर्थिक व्यवस्था मंच के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, श्री दास ने बताया कि 2021-22 से 2025-26 के दौरान, भारत ने औसतन 7.9 प्रतिशत की वार्षिक वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर्ज की है।
उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश ने 7.8 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर्ज की है, जो आर्थिक लचीलेपन और पुनरुत्थान को दर्शाती है। श्री दास ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुमानुसार, भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा।