अक्टूबर 9, 2026 9:24 अपराह्न

printer

भारत स्वदेशी दूरसंचार तकनीक विकसित कर वैश्विक स्तर पर अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है: संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि भारत डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने के साथ-साथ अब स्वदेशी तकनीक विकसित करने और वैश्विक दूरसंचार क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि अब भारत में ही नई तकनीकों को विकसित करने और उनका निर्माण करने पर बल दिया जाएगा। इन तकनीकों को देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए सरकार और उद्योग जगत के बीच सहयोग बढ़ाया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि पिछले दस वर्षों में देश में डिजिटल कनेक्टिविटी का विस्तार किया गया है। अब स्वदेशी तकनीक को मजबूत करने, नए आविष्कारों को तेजी से अपनाने और भारतीय उत्पादों की पहुंच दुनिया भर में बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला