जून 22, 2026 8:12 अपराह्न

printer

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भता की ओर तेजी से अग्रसर

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है और अब 100 से अधिक देशों को रक्षा उपकरणों का निर्यात कर रहा है।

नई दिल्ली में आज एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने केवल उन लोगों को निशाना बनाया जो भारतीय नागरिकों की हत्या के जिम्मेदार थे। उन्होंने कहा कि सरकार क्षमता और संस्कृति, दोनों पर समान रूप से बल देते हुए एक सशक्त भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत की संस्कृति हजारों वर्षों से मानवता का मार्गदर्शन करती रही है। उन्होंने देश के संतों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने समाज में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय चेतना की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।