अगस्त 20, 2026 5:10 अपराह्न

printer

भारत ब्रिक्स की अध्यक्षता में जन-केंद्रित जलवायु कार्रवाई को बढ़ावा दे रहा है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि ब्रिक्स की अध्यक्षता में भारत जन-केंद्रित जलवायु कार्रवाई के माध्यम से सतत विकास को बढ़ावा दे रहा है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के एक लेख को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्सर्जन तीव्रता को कम करने और गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता का विस्तार करने में भारत की प्रगति एक सतत और हरित दृष्टिकोण को मजबूत करती है।

अपने लेख में, पर्यावरण मंत्री ने कहा कि भारत ने मिशन लाइफ के सिद्धांतों पर आधारित सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया है। साथ ही वनरोपण, वन अग्नि प्रबंधन और आपदा प्रतिरोध क्षमता के साथ-साथ पारंपरिक ज्ञान पर आधारित जन-केंद्रित अनुकूलन को प्राथमिकता दी है। श्री यादव ने कहा कि भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स एक ऐसे भविष्य के लिए काम कर रहा है जो सामूहिक विकास में पृथ्वी को सर्वोपरि रखता है।