मई 15, 2026 2:18 अपराह्न

printer

भारत सुधारित और प्रभावी बहुपक्षीय व्‍यवस्‍था के लक्ष्‍य की तरफ बढ़ने में मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध: विदेश मंत्री

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत सुधारित और प्रभावी बहुपक्षीय व्‍यवस्‍था के लक्ष्‍य की तरफ बढ़ने में सभी साझेदारों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। नई दिल्‍ली में ब्रिक्‍स विदेश मंत्रियों की बैठक के दूसरे दिन आज एक सत्र में डॉ. जयशंकर ने कहा कि ये बातचीत इस महत्‍व को उजागर करती है कि सभी नेता तेजी से बदलते विश्‍व में बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के पक्ष में हैं। उन्‍होंने कहा कि अंतरराष्‍ट्रीय वित्तीय संरचना में सुधार की तत्‍काल जरुरत है।

विदेश मंत्री ने कहा कि भारत ने लगातार सुधारित बहुपक्षीय व्‍यवस्‍था का समर्थन किया है जो मौजूदा वास्‍तविकताओं को दर्शाए तथा उभरते बाजारों और विकासशील देशों की आकांक्षाओं को पूरा करे। उन्‍होंने कहा कि सभी देशों को न केवल वैश्विक चुनौतियों का प्रबंधन करने के लिए, बल्कि और अधिक लोकतांत्रिक, प्रतिनिधित्‍व करने वाली और समानतापूर्ण अंतरराष्‍ट्रीय व्‍यवस्‍था को आकार देने में मिलकर काम करना चाहिए। डॉ. जयशंकर ने कहा कि सुधारित बहुपक्षीय व्‍यवस्‍था में संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए सम्‍मान और अंतरराष्‍ट्रीय कानून का पालन होना चाहिए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला