भूकंप प्रभावित वेनेज़ुएला में ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत भारत ने अपना मानवीय सहायता अभियान और तेज़ कर दिया है। इस अभियान के तहत प्रभावित लोगों को चिकित्सा सहायता, आपात राहत सामग्री और अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
वेनेज़ुएला में भारतीय दूतावास ने बताया कि भारतीय सेना ने वहां एक अस्थायी फील्ड अस्पताल स्थापित किया है, जहां भूकंप प्रभावित लोगों का उपचार किया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारतीय सेना प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है।
इससे पहले 28 जून को भारत ने शक्तिशाली भूकंपों से प्रभावित वेनेज़ुएला के लिए आपात मानवीय सहायता सामग्री भी भेजी थी। भारत ने कहा है कि इस कठिन समय में वह वेनेज़ुएला के साथ मजबूती से खड़ा है।